डीएसएम स्कूल में नि:शुल्क दंत जांच शिविर आयोजित, 250 बच्चों और अभिभावकों ने उठाया लाभ

Views: 6

जमशेदपुर : कशीडीह स्थित डीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में शनिवार को स्वर्गीय निर्भय सिंह की स्मृति में जगजीत डेंटल क्लीनिक की ओर से नि:शुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी दांतों की जांच कराई। करीब 250 बच्चों और अभिभावकों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।शिविर का शुभारंभ विद्यालय के ट्रस्टी अभय सिंह ने स्वर्गीय निर्भय सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दिलीप कुमार सिंह, निदेशक सौगंध सिंह, सलाहकार डॉ. इंद्राणी सिंह, प्राचार्या गीता नायर, उप-प्राचार्य रोहित सचदेवा, डॉ. जगजीत कौर और प्रतीक त्रिवेदी ने भी स्वर्गीय निर्भय सिंह की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।प्राचार्या गीता नायर ने शिविर के आयोजन को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोगी पहल बताया।

पांच चिकित्सकों और चार तकनीशियनों की टीम ने दी सेवाएं

जगजीत डेंटल क्लीनिक की संचालिका डॉ. जगजीत कौर ने बताया कि शिविर में पांच चिकित्सकों और चार तकनीशियनों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों की टीम में डॉ. जगजीत कौर, डॉ. अंकुर विश्वास, डॉ. रिहाना परवीन और डॉ. मुक्ति प्रसाद शामिल थीं।शिविर के दौरान लगभग 250 बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी दांतों की जांच कराई। जांच के अलावा जरूरतमंदों को दांतों का एक्स-रे और दवाइयां भी पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चला शिविर

शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर करीब 3 बजे तक चला। पूरे आयोजन का संयोजन एवं संचालन जगजीत डेंटल क्लीनिक की संचालिका डॉ. जगजीत कौर के पति प्रतीक त्रिवेदी ने किया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ नि:शुल्क जांच एवं जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

More From Author

बिजली की समस्या को लेकर बिरसानगर में बीजेपी का प्रदर्शन, विभागीय कार्यालय का घंटों किया घेराव

जमशेदपुर में हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल, 17 घायलों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास