जमशेदपुर की रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में लगी आग, दो दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

Views: 0

जमशेदपुर: गुड़री मार्केट के समीप स्थित रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में शनिवार की रात आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 98 में रात करीब नौ बजे अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से क्वार्टर के अंदर रखे गद्दे और पुराने कपड़ों से भरे बोरे जलने लगे। देखते ही देखते वहां धुआं फैल गया।

सूचना मिलते ही पहुंचीं दमकल की दो गाड़ियां

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद दमकल की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।इस बीच आग लगने की खबर सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जुट गए। अचानक आग भड़कने से कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से कितने सामान का नुकसान हुआ, इसका भी आकलन नहीं हो सका है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग पर काबू पाने के बाद दमकल विभाग की ओर से नुकसान और आग लगने के कारणों का आकलन किया जाएगा।

More From Author

मानगो के जाकिरनगर में कपाली नाला पर बना पुल शुरू, विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन