जमशेदपुर: 40 वर्षों से जारी परंपरा, बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने सैकड़ों छठ व्रतियों को निःशुल्क सूप, फल और लौकी वितरित की

Spread the love

जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व सूर्य षष्ठी व्रत (छठ पर्व) के शुभ अवसर पर, बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने अपनी 40 वर्ष पुरानी सेवा परंपरा को जारी रखते हुए शुक्रवार को सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क पूजा सामग्री का वितरण किया।यह वितरण कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष सह जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा के नेतृत्व में बागबेड़ा के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया।

असहाय और निर्धन व्रतियों को मिली सहायता

समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने इस मौके पर कहा कि उनकी समिति पिछले 40 वर्षों से छठ पर्व में सेवा स्वरूप असहाय और निर्धन परिवारों की सहायता करती आ रही है।शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से यह वितरण कार्य कैलाश धाम मंदिर प्रांगण, शीतला माता मंदिर के पास, और बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 स्थित उनके निवास स्थान पर किया गया।गांधीनगर, बजरंग टेकरी, नया बस्ती, रामनगर और बागबेड़ा कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों से आए सैकड़ों छठ व्रतधारियों के बीच निम्नलिखित पूजन सामग्री और फलों का वितरण किया गया जिसमें व्रतियों को निःशुल्क सूप,नारियल,गागल,सेब,केला,गन्ना और लौकी दिया गया।

प्रबुद्ध समाजसेवियों का मिला सहयोग

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में बागबेड़ा महानगर विकास समिति के प्रबुद्ध समाजसेवी कार्तिक झा, सौरभ कुमार, मिट्ठू कुमार, गौरव कुमार, और यश अग्रहरि का विशेष सहयोग रहा।वितरण कार्यक्रम में सुबोध झा के साथ सेवा प्रदान करने वालों में टीआरएफ मजदूर यूनियन के पूर्व जनरल सेक्रेटरी संजय झा, पवित्र पांडे (महिला मोर्चा संयोजक), रितु देवी, मनोज सिंह, विनोद राम, रामदुलारे चौबे, सुनील झा, वंश कुमार, आलोक कुमार, सौरभ पाठक, सौरभ शुक्ला, मनीष कुमार, पूर्णिमा रजक, सुमित्रा देवी, सत्येंद्र प्रसाद, सुमित कुमार डांगी, दीपक डांगी, राजू शर्मा, कौशल्य शर्मा एवं सैकड़ों समिति के सदस्य शामिल थे। समिति की यह पहल छठ महापर्व के मूल संदेश—सामाजिक समरसता और सेवा भावना—को मजबूत करती है।

More From Author

सरायकेला में छठ महापर्व की तैयारी तेज: एसपी और एसडीओ ने घाटों का किया निरीक्षण, कुदरशाही व जगन्नाथ घाट पर विशेष फोकस

जमशेदपुर: विधायक सरयू राय ने किया कदमा और सोनारी के छठ घाटों का सघन निरीक्षण, कमियाँ मिलने पर उप नगर आयुक्त को दिए सुधार के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.