जमशेदपुर: विधायक सरयू राय ने किया कदमा और सोनारी के छठ घाटों का सघन निरीक्षण, कमियाँ मिलने पर उप नगर आयुक्त को दिए सुधार के निर्देश

Spread the love

जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत के साथ ही, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के कदमा और सोनारी स्थित विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।विधायक का यह भ्रमण कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 से प्रारंभ हुआ। इसके बाद उन्होंने रामजनम नगर, सतीघाट, सोनारी के दोमुहानी मूर्ति विसर्जन घाट, एलएण्डटी घाट सहित अन्य सभी प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया।

कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश

भ्रमण के दौरान, विधायक सरयू राय ने इन सभी घाटों पर छठ महापर्व के मद्देनजर की गई तैयारियों जैसे साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। इस निरीक्षण में उन्हें जो भी कमियाँ नजर आईं, उन्हें तत्काल दूर करने के लिए उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त को फोन पर निर्देश दिया।सरयू राय ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि महापर्व छठ में श्रद्धालुओं को कोई भी कठिनाई और परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाय। घाटों पर सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए ताकि व्रती शांतिपूर्ण तरीके से अर्घ्य दे सकें।

More From Author

जमशेदपुर: 40 वर्षों से जारी परंपरा, बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने सैकड़ों छठ व्रतियों को निःशुल्क सूप, फल और लौकी वितरित की

जमशेदपुर: साकची पलंग मार्केट में देर रात भीषण आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान; स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से टाला बड़ा हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.