
जमशेदपुर। राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार (RKSM) ने झारखंड में अपने संगठनात्मक ढाँचे को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जमशेदपुर निवासी एवं भाजपा नेता अनमोल वर्मा “पप्पू” को झारखंड प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।इस संबंध में संस्था द्वारा आधिकारिक पत्र जारी किया गया है, जिसकी प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत बर्मन सहित सभी केंद्रीय पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।
नियुक्ति पर अनमोल वर्मा ने जताया नेतृत्व के प्रति आभार
नियुक्ति के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनमोल वर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय प्रबंधक प्रमुख शंकर लाल बर्मन, राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत बर्मन, राष्ट्रीय महासचिव किशोर वर्मा सहित पूरे राष्ट्रीय नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
समाज की एकता और संगठन के विस्तार के लिए करेंगे कार्य—अनमोल वर्मा
अनमोल वर्मा ने कहा कि यह ज़िम्मेदारी उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे—समाज की बेहतरी,संगठन की एकता,और मजबूती के लिए कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और संकल्प के साथ संगठन के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
समाज में उत्साह, प्रदेश में संगठन की गतिविधियाँ होंगी और मजबूत
अनमोल वर्मा के झारखंड प्रदेश महासचिव बनाए जाने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि उनकी युवा नेतृत्व क्षमता और सक्रियता से झारखंड में RKSM की गतिविधियाँ और सशक्त होंगी।
