कड़कड़ाती ठंड में ‘यात्रा’ संस्था बनी जरूरतमंदों का सहारा; रीना सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुआ कंबल वितरण

Spread the love

जमशेदपुर:लौहनगरी में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। ऐसे में सड़कों के किनारे और खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले जरूरतमंदों की मदद के लिए सामाजिक संस्था ‘यात्रा’ (एक नई जीवन की शुरुआत) आगे आई है। संस्था की अध्यक्ष और जानी-मानी समाजसेविका श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में कंबल और गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

कर्तव्य बोध और सेवा का संकल्प

बढ़ती ठंड को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन किया। देर शाम संस्था के सदस्य शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डों और फुटपाथों पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने ठंड से ठिठुर रहे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के बीच कंबल बांटे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।

“छोटा सा प्रयास, बड़ा बदलाव”: रीना सिंह

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि भीषण ठंड में अभावग्रस्त लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ी मानवता है। उन्होंने कहा जब पूरा शहर अपने घरों में दुबका है, तब समाज के इस तबके के पास तन ढंकने को पर्याप्त कपड़े भी नहीं हैं। ‘यात्रा’ परिवार का यह एक छोटा सा प्रयास है कि कड़ाके की इस ठंड में कोई भी व्यक्ति बिना कपड़ों के न रहे। हमारा लक्ष्य केवल वस्तुएं बांटना नहीं, बल्कि उनके जीवन में एक नई उम्मीद की शुरुआत करना है।

इनकी रही सक्रिय भागीदारी

सेवा के इस कार्य को सफल बनाने में ‘यात्रा’ परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से समरजीत सिंह, नंदिनी सामंत, जगतार सिंह गिल, पिंकी देवी, अंजलि श्रीवास्तव, गुरप्रीत सिंह, सौभी, आदर्श सिंह, रेखा सिंह, रिंकी अग्रहरी और आकाश दास सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

समाज से अपील

संस्था ने शहर के अन्य सक्षम लोगों से भी अपील की है कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि इस भीषण ठंड में किसी की जान को खतरा न हो।

More From Author

श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ: आचार्य नीरज मिश्रा ने बताया ‘सच्चिदानंद’ का मर्म; कहा— “सत्य के पथ पर चलना ही जीवन का मूल लक्ष्य”

जमशेदपुर में सजेगा फूलों का संसार: 28 दिसंबर से गोपाल मैदान में 35वां ‘फ्लावर शो’; इस बार ‘टोपियरी’ कलाकारी होगी मुख्य आकर्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.