जमशेदपुर: कोल्हान प्रमंडल में मुंडा समाज होगा एकजुट; तुरी भवन में हुई महाबैठक, खूंटी के पाहन की हत्या पर जताया गहरा रोष

Spread the love

जमशेदपुर: आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति, जमशेदपुर द्वारा सोमवार को सीतारामडेरा स्थित तुरी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों—पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां—के सक्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में समाज की मजबूती, रीति-रिवाजों के संरक्षण और खूंटी में हुई पाहन की हत्या जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई।

कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कमेटी का होगा गठन

बैठक का मुख्य उद्देश्य पूरे कोल्हान प्रमंडल (चक्रधरपुर, चाईबासा, जमशेदपुर समेत अन्य क्षेत्र) को एक सूत्र में पिरोते हुए ‘आदिवासी मुंडा समाज कोल्हान प्रमंडल’ का गठन करना है। समाज के पदाधिकारियों ने मुंडा रीति-रिवाजों को सख्ती से लागू करने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने पर जोर दिया। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन किया। आगामी दिनों में अन्य जिलों में भी बैठकें कर सांगठनिक विस्तार की तिथि निर्धारित की जाएगी।

सोमा मुंडा हत्याकांड की निंदा, प्रशासन को अल्टीमेटम

बैठक के दौरान खूंटी जिले के पाहन सोमा मुंडा की निर्मम हत्या पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया गया। समाज के लोगों ने सोमा मुंडा की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रखा। समिति ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पाहन के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

22 फरवरी को 12 शाखाओं में ‘ग्राम पूजा’ का संकल्प

समिति ने एक महत्वपूर्ण धार्मिक निर्णय लेते हुए घोषणा की कि 22 फरवरी 2026 को आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति की सभी 12 शाखाओं में ‘ग्राम पूजा’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। सभी शाखाएं अपने-अपने निर्धारित ‘जाहेर स्थान’ पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ इस पूजा को संपन्न करेंगी।

प्रमुख उपस्थित और नेतृत्व

यह बैठक केंद्रीय समिति के अध्यक्ष नंदलाल पातर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल पातर ने दिया ,स्वागत भाषण कृष्ण सांडिल,संचालन शैलेंद्र सामंत और धन्यवाद ज्ञापन मनोज मुंडा ने किया। इस अवसर पर चाईबासा, चक्रधरपुर और जमशेदपुर के सैकड़ों सक्रिय सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने समाज की एकजुटता का संकल्प लिया।

More From Author

करीम सिटी कॉलेज का कपाली में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर शुरू; ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर स्वच्छता और जागरूकता की गूँज

बहरागोड़ा में अवैध देसी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़,भारी मात्रा में उपकरण जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.