
जमशेदपुर: 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मुख्य समारोह स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया, जहाँ एरिया मैनेजर समीर सौरव ने 100 फीट की ऊंचाई पर शान से लहराते विशाल तिरंगे को फहरा कर सलामी दी।
शानदार परेड और सम्मान समारोह
ध्वजारोहण से पूर्व एरिया मैनेजर ने क्षेत्रीय रेल प्रबंधक कार्यालय में भी झंडोत्तोलन किया। स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह के दौरान रेलवे सिविल डिफेंस के जवानों ने आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया, जिसका निरीक्षण एरिया मैनेजर ने किया।इस अवसर पर रेलवे में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों को उनके समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। विशेष रूप से, सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से रेलवे की गतिविधियों को जनता तक पहुँचाने के लिए एक पत्रकार को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
“यात्री संतुष्टि ही सर्वोपरि”
उपस्थित रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एरिया मैनेजर समीर सौरव ने कहा, “भारतीय रेलवे देश की जीवनरेखा है और यात्री की संतुष्टि ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। हमें तकनीक और सेवा के तालमेल से यात्रियों के सफर को और अधिक सुगम व सुरक्षित बनाना है।”
रेलवे क्षेत्र में 17 स्थानों पर फहराया गया तिरंगा
टाटानगर रेल क्षेत्र में आज उत्सव जैसा माहौल रहा। स्टेशन के मुख्य समारोह के अलावा पूरे रेल क्षेत्र में कुल 17 जगहों पर झंडोत्तोलन किया गया। इसमें शामिल रहे।जीआरपी थाना और आरपीएफ पोस्ट,विभिन्न रेलवे यूनियन और एसोसिएशन के कार्यालय,रेलवे के विभिन्न विभागीय कार्यालय।
इनकी रही मुख्य उपस्थिति
समारोह में मुख्य रूप से टाटानगर स्टेशन निदेशक सुनील कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, सुपरवाइजर, आरपीएफ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी व उनके परिजन शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में रेल कर्मियों के बीच मिठाइयां बांटी गईं।
