जमशेदपुर।नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 को लेकर जिले में चुनावी माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में विभिन्न पदों के लिए बड़ी संख्या में संभावित प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन प्रपत्रों की खरीद की।
मानगो नगर निगम में महापौर और वार्ड सदस्य पद पर सबसे ज्यादा दावेदार
मानगो नगर निगम में चुनावी उत्साह सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। यहां महापौर पद: 5 अभ्यर्थियों ने प्रपत्र खरीदा,वार्ड सदस्य पद: 57 लोगों ने नामांकन पत्र लिया,महापौर पद के लिए जिन अभ्यर्थियों ने अब तक प्रपत्र खरीदा है, वे हैं शाबाना बानो,नीलम देवी,पार्वती देवी,लक्की सिंह और संध्या सिंह।
जुगसलाई नगर परिषद में भी शुरू हुई चुनावी तैयारी
जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद: 1 अभ्यर्थी,वार्ड सदस्य पद: 18 अभ्यर्थी।अध्यक्ष पद के लिए आरती चौधरी ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदा है।
चाकुलिया नगर पंचायत में वार्ड सदस्य पद पर सीमित रुचि
चाकुलिया नगर पंचायत में फिलहाल अध्यक्ष पद को लेकर कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया है।चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद: 0,वार्ड सदस्य पद: 5 अभ्यर्थी।
कुल नामांकन पत्र खरीद का विवरण
मानगो नगर निगम में महापौर पद: 17 अभ्यर्थी,36 वार्डों के लिए: 297 अभ्यर्थी।
जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद: 13 अभ्यर्थी,22 वार्डों के लिए: 98 अभ्यर्थी।
चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद :4 अभ्यर्थी,12 वार्डों के लिए: 36 अभ्यर्थी।
नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू
इस बीच नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अब तक मानगो नगर निगम वार्ड संख्या 2 से मोबीन खान,वार्ड संख्या 10 से आकाश कुमार ताती,चाकुलिया नगर पंचायत वार्ड संख्या 9 से तान्या असगर ने वार्ड सदस्य पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया है।
चुनावी तारीख नजदीक, बढ़ेंगी राजनीतिक गतिविधियां
जैसे-जैसे नगर निकाय चुनाव 2026 की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में नामांकन पत्रों की संख्या में और इजाफा होने की पूरी संभावना है।
