जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता: साकची से लापता बालक ‘बीरू’ महाराष्ट्र से बरामद, 20 दिनों की मेहनत लाई रंग

Spread the love

जमशेदपुर: लौहनगरी की साकची थाना पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए लापता बालक कल्पानिक उर्फ बीरू को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। करीब 20 दिनों से लापता बच्चे की सुरक्षित वापसी के बाद परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।

12 जनवरी को साकची से हुआ था लापता

जानकारी के अनुसार, साकची निवासी अनिल कुमार सिंह का पुत्र बीरू 12 जनवरी 2026 को अचानक घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब बालक का कुछ पता नहीं चला, तो पिता ने साकची थाना में इसकी लिखित सूचना दी। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की।

तकनीकी इनपुट और अंतर्राज्यीय समन्वय से मिली सफलता

वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर इस मामले के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने जांच के दौरान शहर के विभिन्न रास्तों और रेलवे स्टेशन के कैमरों को खंगाला गया।तकनीकी सर्विलांस के जरिए पुलिस को बालक की लोकेशन झारखंड से बाहर मिलने लगी।लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस की टीम महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले पहुँची। वहां की स्थानीय पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर छापेमारी की गई, जहां से बीरू को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

परिजनों ने जताया पुलिस का आभार

बरामदगी के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर बालक को जमशेदपुर लाया गया और उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। अपने लाडले को सही-सलामत वापस पाकर परिजनों ने जमशेदपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और पेशेवर जांच की जमकर सराहना की।

पुलिस की अपील

जमशेदपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि बच्चों के लापता होने की स्थिति में बिना समय गंवाए तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके।

More From Author

मानगो निकाय चुनाव: जाम ने बिगाड़ा ज़ेबा ख़ान का खेल; लाव-लश्कर के साथ निकलीं मेयर प्रत्याशी को बिना नामांकन लौटना पड़ा वापस

जुगसलाई निकाय चुनाव: नीलोफर हुसैन ने अध्यक्ष पद के लिए किया पहला नामांकन; मानगो में अब भी सन्नाटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.