जुगसलाई निकाय चुनाव: नीलोफर हुसैन ने अध्यक्ष पद के लिए किया पहला नामांकन; मानगो में अब भी सन्नाटा

Spread the love

जमशेदपुर: झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया अब गति पकड़ने लगी है। सोमवार को जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए पहला नामांकन दाखिल हुआ, जिससे कोल्हान के इस महत्वपूर्ण निकाय क्षेत्र में चुनावी बिगुल फूँक दिया गया है। नीलोफर हुसैन ने अपने समर्थकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष पर्चा दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की।

नीलोफर हुसैन का ‘विकास’ का संकल्प

नामांकन दाखिल करने के बाद नीलोफर हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जुगसलाई की जनता लंबे समय से बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। उन्होने बताया कि उनकी प्राथमिकता जुगसलाई की तंग गलियों और मुख्य मार्गों की नियमित साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और बेहतर जल निकासी सिस्टम, नगर परिषद के कामकाज में पारदर्शिता और आम जनता की शिकायतों का त्वरित निवारण।

मानगो नगर निगम में अब भी सन्नाटा

एक ओर जहाँ जुगसलाई में नामांकन का खाता खुल गया है, वहीं मानगो नगर निगम क्षेत्र से अब तक अध्यक्ष (मेयर) पद के लिए एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। हालांकि मानगो में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है और संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर बाजारों और चौराहों पर खूब चर्चा हो रही है, लेकिन आधिकारिक तौर पर सोमवार शाम तक किसी ने भी पर्चा दाखिल नहीं किया। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले दो दिनों (नामांकन की अंतिम अवधि) में मानगो में बड़े दिग्गजों के नामांकन के साथ भारी भीड़ उमड़ सकती है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रशासन की ओर से नामांकन केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने अपील की है कि प्रत्याशी नामांकन के लिए आते समय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन्स का पालन करें।

More From Author

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता: साकची से लापता बालक ‘बीरू’ महाराष्ट्र से बरामद, 20 दिनों की मेहनत लाई रंग

मुसाबनी: डोकरा आर्ट को मिलेगा ग्लोबल मार्केट, साकची के ‘विश्वकर्मा प्वाइंट’ में कारीगरों को मिलेगा स्थायी स्थान: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.