आदित्यपुर निकाय चुनाव: पूर्व डिप्टी मेयर बॉबी सिंह ने वार्ड 17 से भरा पर्चा; समर्थकों में उत्साह का माहौल

Spread the love

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी पारा उस समय और बढ़ गया जब पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह ने चुनावी मैदान में अपनी आधिकारिक दावेदारी पेश की। बॉबी सिंह ने मंगलवार को वार्ड संख्या 17 से पार्षद पद के लिए गम्हरिया अंचलाधिकारी सह रिटर्निंग प्राधिकारी प्रवीण कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

अनुभव और विकास का संकल्प

नामांकन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए बॉबी सिंह ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा पिछले पांच वर्षों तक डिप्टी मेयर के रूप में मैंने आदित्यपुर की जनता की सेवा पूरी ईमानदारी से की है।उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम के कई विकास कार्यों को उन्होंने बहुत करीब से देखा है। जो योजनाएं तकनीकी या अन्य कारणों से अधूरी रह गई हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना उनका मुख्य लक्ष्य है।बॉबी सिंह का संकल्प वार्ड 17 को विकास के नए पायदान पर ले जाकर इसे आदित्यपुर का सबसे उन्नत वार्ड बनाना है।

समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन

नामांकन के दौरान बॉबी सिंह की लोकप्रियता साफ देखने को मिली। गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शुभचिंतक जुटे थे। समर्थकों के गगनभेदी नारों से पूरा माहौल चुनावी रंग में रंग गया। उनके साथ मौजूद समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

प्रमुख लोगों की रही मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनके साथ अमरनाथ ठाकुर, प्रेम कुमार निर्मल उर्फ राजेश सिंह, सुबोध कुमार, मंटू राय, जितेंद्र, सौरभ कुमार निर्मल, निर्मल चुन्नू, मुकेश कुमार, कमल नयन, रवि, राम जतन, कृष्णमुरारी उर्फ टूना, राजकुमार, दीपक और सौरभ सिंह समेत कई गणमान्य लोग एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

More From Author

निकाय चुनाव: वार्ड 15 से देबू चटर्जी ने दाखिल किया नामांकन,समर्थकों के हुजूम के साथ विकास का लिया संकल्प

झारखंड में ₹10,000 करोड़ का ‘वित्तीय सुराख’? सरयू राय का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला; पूछा– सरकारी खजाने का पैसा कहां गया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.