लोकतंत्र का उत्सव: मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया में कल वोटिंग; पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना, डीसी-एसएसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा

Spread the love

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन महत्वपूर्ण नगर निकायों— मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में सोमवार (23 फरवरी 2026) को मतदान होना है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। रविवार को जमशेदपुर स्थित को-ऑपरेटिव कॉलेज और अन्य केंद्रों से पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित बूथों के लिए रवाना कर दिया गया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान जिले के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक पियूष पांडेय समेत तमाम आला अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने चुनावी सामग्री लेकर जा रहे मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीसी की अपील: “पहले मतदान, फिर जलपान”

जिले के उपायुक्त ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि तीनों निकायों में मतदान प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने ‘जीरो एरर’ पॉलिसी अपनाई है। उन्होंने कहा”मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया में कल सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेरा मतदाताओं से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें— पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।”

चप्पे-चप्पे पर फोर्स, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का संदेश

संवेदनशील बूथ: जिले के संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। चुनाव वाले क्षेत्रों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। शहरी इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

मतदान का समय और क्षेत्र

मतदान की तिथि: 23 फरवरी 2026 (सोमवार)

समय: सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

निकाय क्षेत्र: मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित रहेगा और पहचान पत्र अन्य वैकल्पिक दस्तावेज के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

More From Author

आस्था के दरबार में उद्योग जगत का शिखर,गौतम अडानी ने बाबा बैद्यनाथ धाम में टेका मत्था

कदमा में मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी ले उड़े चोर, 3 साल की जमा राशि पर किया हाथ साफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.