जुगसलाई नगर परिषद परिणाम: वार्ड-2 में मो0 इरशाद हैदर ने जीत की हासिल

Spread the love

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के मतगणना केंद्र से बड़ी खबर आ रही है। वार्ड संख्या 2 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें मो0 इरशाद हैदर ने जीत हासिल की है। वार्ड संख्या 1 के बाद वार्ड संख्या 2 के नतीजों ने भी समर्थकों में उत्साह भर दिया है।

557 मतों के साथ बने विजेता

प्रशासनिक रूप से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, मो0 इरशाद हैदर को कुल 557 मत प्राप्त हुए। कड़े मुकाबले के बीच उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए पार्षद पद पर अपना कब्जा जमाया। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

वार्ड के विकास का संकल्प

निर्वाचित होने के बाद मो0 इरशाद हैदर ने अपनी जीत को जनता का विश्वास बताया। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। विशेषकर गलियों की सफाई और रोशनी की व्यवस्था पर वे तुरंत काम शुरू करेंगे।

More From Author

आदित्यपुर नगर निगम परिणाम: पहले चरण के 7 वार्डों के नतीजे साफ; विजेताओं के घर शुरू हुआ जश्न, समर्थकों ने बांटी मिठाई

जुगसलाई नगर परिषद परिणाम: वार्ड-1 से शेख अब्दुल अकीब जीते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.