
जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में कई ऐसे चेहरे हैं जो अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपना मुकाम बनाते हैं, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं। इन्हीं में से एक नाम है मुन्ना सिंह का। मूल रूप से चतरा जिले के रहने वाले मुन्ना सिंह का जन्म और निवास स्थान कदमा है, और आज वे टाटा स्टील में अपनी सेवाओं के साथ-साथ राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में एक मजबूत पहचान बना चुके हैं।
टाटा स्टील और यूनियन में सशक्त भूमिका
मुन्ना सिंह वर्तमान में टाटा स्टील में एस.आई. के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी के प्रति अपनी निष्ठा के साथ-साथ वे कर्मचारियों की आवाज भी बुलंद करते हैं। यही कारण है कि वे टाटा वर्क्स यूनियन में कमेटी सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा कर रहे हैं।
बच्चों को शिक्षित करना ही जीवन का लक्ष्य

मुन्ना सिंह का मानना है कि एक बेहतर समाज का निर्माण केवल शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने बताया मेरी शुरू से ही प्रबल इच्छा रही है कि बच्चों को शिक्षित करूँ और उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करूँ। इस नेक काम में मुझे अपने पूरे परिवार का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिलता है।
राजनीति और सामाजिक नेतृत्व

सामाजिक कार्यों के प्रति उनके लगाव ने उन्हें राजनीति और संगठन के शीर्ष पदों तक पहुँचाया है। वर्तमान में वे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं जिसमे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कदमा मंडल उपाध्यक्ष के रूप में वे युवाओं को राष्ट्रहित से जोड़ रहे हैं।वे कदमा, सोनारी और बिष्टुपुर क्षेत्र के लिए ब्रह्मऋषि विकास मंच के मंडल अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं, जहाँ वे अपने समाज की एकजुटता और कल्याण के लिए सक्रिय रहते हैं।
सेवा का लंबा सफर
पिछले कई वर्षों से मुन्ना सिंह लगातार सामाजिक कार्यों में जुटे हुए हैं। चाहे क्षेत्र की जनसमस्याएं हों या किसी जरूरतमंद की मदद, वे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आते हैं। चतरा से जमशेदपुर तक का उनका यह सफर परिश्रम, ईमानदारी और सेवा की एक अद्भुत मिसाल है।
