जमशेदपुर: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 2212 अधिवक्ता चुनेंगे नई टीम

जमशेदपुर: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर गुरुवार को जमशेदपुर बार एसोसिएशन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे से ही अधिवक्ता कतारों में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

23 पदों के लिए 100 दिग्गज मैदान में

झारखंड स्टेट बार काउंसिल में 23 सदस्य पदों के लिए राज्यभर से 100 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जमशेदपुर का दबदबा इस चुनाव में साफ दिख रहा है जिसमे जमशेदपुर से कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।इन 12 उम्मीदवारों में 9 पुरुष और 3 महिला अधिवक्ता शामिल हैं।

जमशेदपुर में बनाए गए 5 विशेष बूथ

मतदान की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए बार एसोसिएशन परिसर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।कुल 5 बूथ बनाए गए हैं, जहां 9 मतपेटियां रखी गई हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन दास को चुनाव का मुख्य पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है। उनके नेतृत्व में अन्य सदस्य चुनाव प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।

2212 पंजीकृत अधिवक्ता करेंगे मत का प्रयोग

अधिवक्ता आरएन दास ने जानकारी दी कि जमशेदपुर में कुल 2212 पंजीकृत अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान की प्रक्रिया शाम 5 बजे तक निरंतर जारी रहेगी। सुबह से ही बार एसोसिएशन भवन में वकीलों का जमावड़ा लगा हुआ है और वरिष्ठ से लेकर युवा अधिवक्ता तक लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

क्या है स्टेट बार काउंसिल चुनाव का महत्व?

स्टेट बार काउंसिल अधिवक्ताओं की सर्वोच्च संस्था है जो उनके हितों, लाइसेंसिंग और पेशेवर आचरण की निगरानी करती है। 23 सदस्यों वाली इस नई टीम पर अगले पांच वर्षों के लिए राज्य के हजारों वकीलों के कल्याणकारी योजनाओं और कानूनी सुधारों की जिम्मेदारी होगी।

More From Author

जमशेदपुर में 14-15 मार्च को होगा विद्यापति स्मृति पर्व, शहर में प्रचार वाहन रवाना

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: जमशेदपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं की लंबी कतार, लंच तक 1100 वोट पड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.