जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्तर के कोचों के लिए राइफल-पिस्टल प्रशिक्षण शिविर शुरू, 22 मार्च तक चलेगा प्रशिक्षण

जमशेदपुर: नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से सोमवार को जमशेदपुर के बिष्टूपुर स्थित एक होटल में राष्ट्रीय स्तर के कोचों के लिए राइफल और पिस्टल ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत की गई। यह ट्रेनिंग कैंप 22 मार्च तक चलेगा।

आधुनिक तकनीक से कोचों को प्रशिक्षित किया जा रहा है

प्रेस वार्ता के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि कोचों को आधुनिक तकनीक और नई ट्रेनिंग प्रक्रियाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से इस कैंप का आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में सात अनुभवी इंस्ट्रक्टर शामिल हुए हैं, जो प्रतिभागियों को राइफल और पिस्टल शूटिंग के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दे रहे हैं।

33 कोच ले रहे हैं ट्रेनिंग

इस ट्रेनिंग कैंप में देशभर से कुल 33 कोच भाग ले रहे हैं। इनमें झारखंड के 17 कोच भी शामिल हैं।ट्रेनिंग के दौरान कोचों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने, आधुनिक शूटिंग तकनीकों की समझ विकसित करने और खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग देने के तरीकों पर विशेष जोर दिया जाएगा।

शूटिंग खेल को बढ़ावा मिलेगा

इस तरह के ट्रेनिंग कैंप से कोचों की क्षमता में सुधार होगा और इसका सीधा लाभ खिलाड़ियों को मिलेगा। इससे राज्य और देश में शूटिंग खेल के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

More From Author

जमशेदपुर के सेकंड इंजीनियर अंश त्रिपाठी ने 46 हजार मीट्रिक टन LPG के साथ युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत लौटने में पाई सफलता

आदित्यपुर नगर निगम: पार्षद अंकुर सिंह चुने गए नए डिप्टी मेयर, कड़े मुकाबले में 1 वोट से दर्ज की जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *