आदित्यपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की रच रहे थे साजिश

आदित्यपुर (सरायकेला): आदित्यपुर थाना पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ समीर कुमार सावेया ने इस सफलता का खुलासा किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना की साजिश विफल हो गई है।

एसपी की गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी


एसडीपीओ समीर कुमार सावेया ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार से लैस होकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।पुलिस ने जब चिह्नित स्थान पर छापेमारी की, तो अपराधी भागने लगे। हालांकि, मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

पकड़े गए सभी आरोपी धीरज कुमार उर्फ छोटू साव, शेखर कुमार उर्फ पप्पू यादव, शिवा कुमार,वी. रमेश आनंद आदित्यपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान अपराधियों के पास से घातक हथियार और वाहन बरामद किए गए हैं जिसमे 01 देशी कट्टा,08 MM की तीन जिंदा गोलियां और 315 MM की एक जिंदा गोली, घटना में प्रयुक्त एक ऑटो भी पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस के लिए राहत, लेकिन चुनौतियां बरकरार

आदित्यपुर में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच इन चार गिरफ्तारियों को पुलिस के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। हालांकि, क्षेत्र में चर्चा है कि संजय इलेक्ट्रॉनिक्स गोलीकांड का अब तक खुलासा न हो पाना पुलिस के लिए अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक इतिहास और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

More From Author

जुगसलाई नगर निगम: नौशीन खान ने अध्यक्ष पद की ली शपथ, 22 वार्ड पार्षदों के साथ संभाला कार्यभार

मनोहरपुर–जराइकेला के बीच ट्रेन से गिरकर व्यक्ति गंभीर घायल, रेलवे पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *