जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता और चुने गए 34 वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह समाहरणालय सभागार में संपन्न हुआ।इन सभी को रवि रंजन कुमार विक्रम, कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ के बाद डिप्टी मेयर चुनाव प्रक्रिया शुरू
शपथ ग्रहण के साथ ही नगर निगम में डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस पद के लिए कितने प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की है।
3:30 बजे आएगा चुनाव परिणाम
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, डिप्टी मेयर चुनाव का परिणाम दोपहर 3:30 बजे तक घोषित किया जाएगा।इसके बाद शाम 4 बजे शपथ ग्रहण के साथ पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।
क्षेत्रीय विकास को लेकर बढ़ी उम्मीदें
मेयर और वार्ड पार्षदों के शपथ लेने के साथ ही मानगो क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।अब नए जनप्रतिनिधियों से साफ-सफाई, सड़क, जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं के सुधार की अपेक्षा की जा रही है।
