चाईबासा में ट्यूशन से लौट रही युवती पर चाकू से हमला, सदर अस्पताल में भर्ती

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा में बुधवार को एक युवती पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवती ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी, तभी एक अज्ञात युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।यह घटना आनंदमार्ग स्कूल के पास बागुन सुमबुरुई रोड पर हुई। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घायल युवती को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

हमले में घायल युवती को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमला करने वाला युवक फरार बताया जा रहा है और उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके।

More From Author

सरायकेला में दिशा समिति की बैठक, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने जलापूर्ति और सड़कों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

महिला आरक्षण बिल पर अध्ययन के बाद ही टिप्पणी करूंगी: सांसद जोबा मांझी