चक्रधरपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रांसफार्मर पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के देवगांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां ट्रांसफार्मर पर चढ़ने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गंगा तांती के रूप में हुई है, जो रामचंद्रपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

सुबह हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की है। बताया जा रहा है कि गंगा तांती की मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं थी। वह गांव में किसी परिचित के यहां मेहमान बनकर आया हुआ था।इसी दौरान वह किसी तरह ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया और करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

सुबह जब ग्रामीणों की नजर ट्रांसफार्मर पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक को ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

गांव में शोक का माहौल

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

More From Author

जमशेदपुर में आसमान पर मंडराया फाइटर जेट, लोगों में जगी उत्सुकता

पोटका में अवैध गिट्टी परिवहन पर कार्रवाई, सीओ निकीता बाला ने बिना चालान हायवा किया जब्त

Recent News