जमशेदपुर:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में नगर निकायों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जेएनएसी, मानगो, जुगसलाई और चाकुलिया नगर निकायों के कामकाज की बारीकी से जांच की गई और जनता को सीधे लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं पर कड़े निर्देश जारी किए गए।
‘स्मार्ट’ सफाई: सुबह 5 बजे से पहले चकाचक होंगे बाजार
उपायुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट की घोषणा की।अब मुख्य सड़कों और मार्केट एरिया की सफाई रात में या तड़के सुबह 5 बजे से पहले पूरी कर ली जाएगी। दिन में भीड़भाड़ के दौरान सफाई कर्मियों को होने वाली परेशानी को कम करना और सुबह लोगों को स्वच्छ शहर का अहसास कराना। इसकी सफलता के बाद इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा।
जल सेवा: घड़ा-सुराही से लेकर वाटर एटीएम तक
बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था पर तत्काल निर्णय लिए गए। अगले दो दिनों के भीतर सभी सार्वजनिक स्थलों पर घड़ा और सुराही के माध्यम से ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। चिन्हित स्थानों पर एक सप्ताह के भीतर वाटर एटीएम स्थापित कर उन्हें चालू करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
मानसून की तैयारी: नालों की सफाई और कचरा प्रबंधन
बरसात के दौरान जलजमाव की स्थिति से बचने के लिए उपायुक्त ने अग्रिम रणनीति बनाने को कहा बरसात शुरू होने से पहले शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई पूरी करने का निर्देश दिया गया है।डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को प्रभावी बनाने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने की बात कही गई। अधिकारी अब प्रतिदिन फील्ड में उतरकर निरीक्षण करेंगे।
स्वास्थ्य और रोजगार
जमीनी स्तर पर सुधारसिर्फ बुनियादी ढांचा ही नहीं, बल्कि मानवीय विकास पर भी जोर दिया गया।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर: स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति और आवश्यक बुनियादी ढांचे की मरम्मत को प्राथमिकता देने को कहा गया।
सफाई कर्मियों का कल्याण
शहरी रोजगार योजनाओं के माध्यम से लोगों को स्वावलंबी बनाने और सफाई कर्मियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
