दलमा में वन्य जीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार, बच्चों को दिया गया प्रशिक्षण

जमशेदपुर: जमशेदपुर में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जैव विविधता परिषद के माध्यम से वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दलमा के मकुलाकोचा सभागार में छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

चित्रकला और वन्य जीव अवलोकन कार्यक्रम आयोजित

सेमिनार के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता और वन्य जीव अवलोकन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और वन्य जीवों के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विश्वनाथ शाह

कार्यक्रम में विश्वनाथ शाह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।उन्होंने बच्चों को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और जल संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही दलमा के आसपास के गांवों से आए छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

गांव के बच्चों के ज्ञान की सराहना

विश्वनाथ शाह ने कहा कि दलमा जंगल के आसपास रहने वाले बच्चे जंगल और वन्य जीवों के बारे में काफी अच्छी जानकारी रखते हैं।उन्होंने कहा कि इन बच्चों को सिर्फ थोड़ा और प्रोत्साहन और मार्गदर्शन देने की जरूरत है, ताकि वे भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

पूरे झारखंड में चल रहा अभियान

उन्होंने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम पूरे झारखंड में चलाए जा रहे हैं। इस अभियान का समापन 22 मई को रांची में किया जाएगा।

More From Author

दवा विक्रेताओं का देशव्यापी हल्ला बोल: 20 मई को जमशेदपुर समेत देशभर में केमिस्ट दुकानें बंद; ई-फार्मेसी पर रोक की मांग

जमशेदपुर से वाराणसी के लिए नई लग्जरी बस सेवा शुरू, विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन