रामगढ़: झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्ता मंदिर में चैती नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पवित्र पर्व चैत्र नवरात्रि के दौरान झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों श्रद्धालु माँ के दर्शन के लिए राजरप्पा धाम पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन
नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा कर माँ छिन्नमस्तिका से सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना कर रहे हैं।भक्तों का मानना है कि नवरात्र के दौरान यहाँ पूजा करने से माँ की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन के विशेष इंतजाम
नवरात्र के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।इसके अलावा मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
हर साल बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या
चैती नवरात्र के दौरान इस सिद्धपीठ में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या माँ छिन्नमस्तिका के प्रति लोगों की गहरी आस्था और विश्वास को दर्शाती है।
