ब्रह्मर्षि विकास मंच केंद्रीय समिति चुनाव: सतेंद्र कुमार अध्यक्ष और श्रीनिवास कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित

जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच, केंद्रीय समिति, जमशेदपुर के चुनाव की प्रक्रिया 29 मार्च 2026 को कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में संपन्न हुई। चुनाव के तहत अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया।चुनाव में कुल 83 मतदाता सूचीबद्ध थे, जिनमें से 67 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

अध्यक्ष पद पर सतेंद्र कुमार ने दर्ज की जीत

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में दो प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के बाद हुई मतगणना में सतेंद्र कुमार को 35 मत प्राप्त हुए, जबकि अनिल ठाकुर को 32 मत मिले।इस प्रकार सतेंद्र कुमार को अधिक मत प्राप्त होने के कारण उन्हें ब्रह्मर्षि विकास मंच, केंद्रीय समिति, जमशेदपुर का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

कोषाध्यक्ष पद पर श्रीनिवास कुमार विजयी

कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में श्रीनिवास कुमार और राजेश कुमार के बीच मुकाबला हुआ। मतगणना में श्रीनिवास कुमार को 40 मत प्राप्त हुए, जबकि राजेश कुमार को 27 मत मिले।इस प्रकार 13 मतों के अंतर से श्रीनिवास कुमार को कोषाध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सदस्यों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

चुनाव के दौरान सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत किया। चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

चुनाव को सफल बनाने में कई सदस्यों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस पूरे चुनाव कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक महासचिव राजकिशोर सिंह, संस्थापक सदस्य मनोज (गुणी), दीपु सिंह, राम उदय सिंह, भास्कर, धनंजय राय, मिथिलेश, उमानाथ, सुभाष राय, विकास जी, अशोक जी, जय कुमार जी, अजय जी, मिथिलेश कुमार, सतीश कुमार, विनोद कुमार, विजय जी, सरोज चौधरी, राकेश कुमार, रवि भूषण, सुजय कुमार, राजेश जी, विपेंद्र कुमार राय सहित सैकड़ों ब्रह्मर्षि बंधुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में योगदान दिया।

More From Author

सरायकेला: राजनगर के टांगरानी गांव के पास फ्लाइश लदा 12 चक्का हाईवा पलटा, बड़ा हादसा टला