जमशेदपुर में दिनदहाड़े फायरिंग: मानगो के उलीडीह में कार सवार युवक पर गोलीबारी, तीन गोलियां लगने से घायल

जमशेदपुर। शहर के मानगो थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार अपराधियों ने आल्टो कार में सवार एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना उलीडीह ओपी क्षेत्र के उमा टिफिन के समीप शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है।फायरिंग की इस घटना में विक्की सिंह राजपूत नामक युवक को तीन गोलियां लगी हैं। हालांकि गंभीर हमले के बावजूद वह बाल-बाल बच गया। गोलीबारी के दौरान विक्की की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

तीन साल पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला

प्राथमिक जानकारी के अनुसार विक्की सिंह राजपूत का करीब तीन साल पहले लल्ला नामक युवक के साथ विवाद हुआ था। पुलिस इस फायरिंग की घटना को उसी पुराने विवाद से जोड़कर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

मौके पर पहुंचे डीएसपी, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पटमदा डीएसपी वचनदेव कुजूर मौके पर पहुंचे और घायल विक्की से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने इलाके में छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

फायरिंग में घायल विक्की सिंह राजपूत को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

More From Author

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने की आशंका: स्टाइफेंड वृद्धि को लेकर जूनियर डॉक्टरों का हल्ला बोल, 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

जमशेदपुर: उमस भरी गर्मी के बाद मौसम का यू-टर्न, झमाझम बारिश से भीगा शहर