झारखंड में पूर्व सैनिकों को आरक्षण देने की मांग, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिला प्रतिनिधिमंडल

रांची/जमशेदपुर।पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की मांग को लेकर शुक्रवार को हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से विधानसभा कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में बसे तीनों सेनाओं—जल, थल और नभ—से सेवानिवृत्त सैनिकों तथा वीर नारियों के कल्याण के लिए एक मांग पत्र सौंपा।

सरकारी नौकरियों में आरक्षण सहित कई मांगें

प्रतिनिधिमंडल में सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह, पेटी ऑफिसर सुशील कुमार सिंह, पेटी ऑफिसर राजीव रंजन, सार्जेंट अशोक श्रीवास्तव और हवलदार मिथिलेश सिंह शामिल थे।इन सभी ने सरयू राय (विधायक, जमशेदपुर पश्चिम) के साथ मिलकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।मांग पत्र में देश के अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड में भी पूर्व सैनिकों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण, होल्डिंग टैक्स में छूट तथा सैनिकों के पुनर्वास के लिए सरकारी जमीन आवंटित करने की मांग की गई है।

सकारात्मक माहौल में हुई मुलाकात

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विधायक कल्पना सोरेन स्वयं एक सैनिक की बेटी हैं, इसलिए उनसे मुलाकात का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। उन्होंने सैनिकों के हित में सहयोग का आश्वासन भी दिया।इस मुलाकात को सफल बनाने में कुणाल षाडंगी (पूर्व विधायक, घाटशिला) का भी सहयोग रहा।

राज्य के विकास में सैनिकों की भूमिका अहम

परिषद के सदस्यों ने कहा कि झारखंड के प्रशिक्षित और अनुशासित सैनिकों को राज्य में ही रोजगार और पुनर्वास का अवसर मिलने से राज्य के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी। वर्तमान में कई योग्य सैनिक बेहतर अवसरों की तलाश में राज्य या देश से बाहर चले जाते हैं।उन्होंने कहा कि राज्य में बसे सैनिक सरकार और प्रशासन को हर प्रतिकूल परिस्थिति में स्वेच्छा से सेवा देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

17 वर्षों से राष्ट्र और समाजहित में कार्य

संगठन के सदस्य सुशील कुमार सिंह ने बताया कि परिषद पिछले 17 वर्षों से सेवानिवृत्ति के बाद राष्ट्रहित, समाजहित और सैन्यहित में लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी यह कार्य जारी रहेगा।रांची/जमशेदपुर।पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में पूर्व सैनिकों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की मांग को लेकर शुक्रवार को हेमन्त सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से विधानसभा कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में बसे तीनों सेनाओं—जल, थल और नभ—से सेवानिवृत्त सैनिकों तथा वीर नारियों के कल्याण के लिए एक मांग पत्र सौंपा।

More From Author

सरायकेला में होमगार्ड भर्ती की तैयारी तेज, 17 मार्च से शारीरिक व लिखित परीक्षा

विकसित भारत युवा संसद 2026: महिला कॉलेज चाईबासा की तीन छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *