जमशेदपुर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, डिमना रोड पर ऑटो से 264 बोतल शराब बरामद

जमशेदपुर: शहर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने डिमना रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर एक ऑटो से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। तलाशी के दौरान ऑटो से कुल 264 बोतल शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ऑटो के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध ऑटो की पहचान कर उसे रोककर तलाशी ली।

ऑटो चालक अभिमन्यु कुमार गिरफ्तार

तलाशी के दौरान ऑटो से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद होने के बाद ऑटो चालक अभिमन्यु कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी शंकोसाईं रोड नंबर-1 का निवासी बताया जा रहा है।

आरोपी को भेजा गया जेल

उत्पाद विभाग ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां पहुंचाई जानी थी।

More From Author

जादूगोड़ा: यूसिल कर्मी के पिता रतन बहादुर श्रेष्ठ की धारदार हथियार से हत्या,पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से गर्मी से मिली राहत