जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत लेबर ब्यूरो के पास सोमवार दोपहर एक नाबालिग को गोलियों के साथ पकड़ा गया। टाइगर मोबाइल के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से कुल 10 गोलियां बरामद हुईं।
संदिग्ध गतिविधि देख जवानों ने रोका
जानकारी के अनुसार नाबालिग बाइक पर सवार होकर लेबर ब्यूरो के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान टाइगर मोबाइल के जवानों को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी। जवानों ने तुरंत उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली।तलाशी के दौरान उसके पास से 10 जिंदा गोलियां बरामद हुईं, जिसके बाद जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया।
टेल्को पुलिस कर रही पूछताछ
टाइगर मोबाइल के जवानों ने आरोपी नाबालिग को टेल्को थाना पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलियां उसके पास कहां से आईं और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी
