जमशेदपुर: खालसा स्कूल के पास कार की चपेट में आए 4 वर्षीय आरुष की मौत, शव के साथ परिजनों का प्रदर्शन

जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित खालसा स्कूल के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम आरुष की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि आरुष अपनी दादी के साथ स्कूल में पढ़ने वाले अपने भाइयों को लेने आया था। इसी दौरान वह सड़क पर खेल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

इलाज के दौरान टीएमएच में हुई मौत

हादसे के तुरंत बाद घायल बच्चे को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शव के साथ परिजनों का प्रदर्शन

रविवार को घायल परिजनों आरुष के शव के साथ खालसा स्कूल के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजनों ने मासूम के शव को गोद में लेकर न्याय की मांग करते हुए धरना दिया।परिजनों का कहना है कि जब तक कार चालक की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे लोग धरना खत्म नहीं करेंगे।

मृतक चालक की गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद इलाके में शोक और परिजनों का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि दोषी चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

More From Author

जमशेदपुर में 9.91 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, 10 करोड़ की योजना से सोनारी-कदमा में सुधरेगा इंफ्रास्ट्रक्चर

जमशेदपुर: नीलडीह ब्रिज के पास खूनी संघर्ष, चेचिस चालक पर चापड़ से जानलेवा हमला; 25 हजार की लूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *