जमशेदपुर: ‘अमर शहीदों को नमन’ का संकल्प, 22 मार्च को निकलेगी भव्य अखंड तिरंगा यात्रा, अमरप्रीत सिंह काले ने संभाली कमान

जमशेदपुर :लौहनगरी में आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाली ‘अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा’ को लेकर उत्साह चरम पर है। इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के उद्देश्य से शहर के कोने-कोने में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। ‘नमन’ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और मजदूर संगठनों के साथ बैठकों का दौर जारी है।

शहर के हर कोने में राष्ट्रभक्ति की गूँज

यात्रा की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया गया। इन बैठकों में समाज के हर वर्ग ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया जिसमें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची, टुइलाडूंगरी कलगिधर और टिनप्लेट गुरुद्वारा समितियों के साथ संवाद, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, इंटक नेता बिजय खां (अमल संघ पार्क) और विभिन्न श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात।नमन कार्यालय में कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के सदस्यों, कबड्डी खिलाड़ियों और विभिन्न युवा समूहों के साथ यात्रा की रूपरेखा साझा की गई। भालूबासा जंबू अखाड़ा, गोलमुरी, बर्मामाइंस, बारीडीह, बिरसानगर, गोविंदपुर, टेल्को और साकची टेम्पो स्टैंड जैसे इलाकों में बैठकें कर लोगों को प्रेरित किया गया।

“शहीदों का सम्मान, हर नागरिक का कर्तव्य” – अमरप्रीत सिंह काले

बैठकों को संबोधित करते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि माँ भारती के वीर सपूतों को याद करने का एक पवित्र माध्यम है।22 मार्च की यह यात्रा अमर शहीदों के बलिदान को नमन करने का अवसर है। देश के वीर शहीदों के सम्मान में आयोजित इस गौरवमयी यात्रा को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग का साथ आना अनिवार्य है। आइए, हम सब मिलकर इस राष्ट्रभक्ति उत्सव को ऐतिहासिक बनाएं।

जन-जन का मिला समर्थन

अभियान के दौरान नागरिकों ने यात्रा के प्रति भारी उत्साह दिखाया। साकची, एग्रिको, बारीडीह और टेल्को जैसे क्षेत्रों के युवाओं ने ‘शहीद सम्मान यात्रा’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और तिरंगे के सम्मान में एकजुट होने का संकल्प लिया। 22 मार्च को निकलने वाली यह यात्रा जमशेदपुर की सड़कों पर राष्ट्रवाद का एक नया संचार करेगी।

More From Author

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, गंभीर बीमारियों से था परेशान, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

जमशेदपुर: साकची में ‘पलाश मार्ट’ का भव्य आगाज़, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया उद्घाटन