जमशेदपुर: सामाजिक कार्यकर्ता राजा चौधरी के आवास पहुंचे भाजयुमो जिला प्रभारी शैलेश गुप्ता, ग्रहण किया छठ का प्रसाद

जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), पश्चिमी सिंहभूम के जिला प्रभारी शैलेश गुप्ता शहर के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता राजा चौधरी के आवास पहुंचे।

परिवार के साथ बिताया समय, ग्रहण किया छठ का प्रसाद

इस अवसर पर शैलेश गुप्ता ने राजा चौधरी और उनके परिवार के साथ समय बिताया तथा छठ पूजा का विशेष प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने लोक आस्था के इस महापर्व पर क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सामाजिक और स्थानीय मुद्दों पर हुई चर्चा

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक विषयों पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई। राजा चौधरी ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

दीपक चंद्रा और ज्ञानेश्वर राव भी रहे मौजूद

इस मौके पर दीपक चंद्रा और ज्ञानेश्वर राव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि छठ जैसे महापर्व समाज में आपसी भाईचारे, आस्था और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करते हैं।

More From Author

जमशेदपुर: स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला दूसरा मिसाइल बम, इंडियन आर्मी और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा