जमशेदपुर: सोनारी के मरार पारा स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में एम पी युवक संघ द्वारा आयोजित सार्वजनिक नवरात्र जवांरा पूजा का शुभारंभ गुरुवार को पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ हुआ। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौ दिवसीय अनुष्ठान के प्रथम दिन भव्य पूजा-अर्चना की गई।
मुख्य अतिथि चन्द्रगुप्त सिंह ने किया उद्घाटन

पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी श्री चन्द्रगुप्त सिंह के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। समिति के सदस्यों ने परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर और माता का अंग वस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।कार्यक्रम में समाजसेवी श्री शिवशंकर सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्हें समिति द्वारा माता का अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भक्तिमय माहौल में अनुष्ठान

उद्घाटन के पश्चात उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं ने माता रानी की आरती में भाग लिया। जवांरा पूजा के पहले दिन मंदिर और पंडाल परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन समिति ने बताया कि आगामी नौ दिनों तक यहाँ प्रतिदिन विशेष पूजा और सांस्कृतिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन समिति की सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के संरक्षक प्यारे लाल साहू, अध्यक्ष भोला साहू, अवध राम साहू, प्रीतम साहू, पंचम जंघेल, बोधन राम साहू, यशवन्त साहू, जीवन साहू, चमन लाल साहू, मोहन पटेल, संतोष साहू, सत्यदेव साहू, महेश साहू और उदय नारायण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
महिला समिति का सहयोग
आयोजन में महिला शक्ति की भी बड़ी भागीदारी रही, जिनमें मुख्य रूप से चंदा बाई, पंचवती साहू, विजय लक्ष्मी, गायत्री देवी, राधा देवी, बिना साहू, गुड्डी लोधी, हेमा साहू और सुरजा बाई सहित अन्य महिलाएं शामिल हुईं।
