जमशेदपुर: मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा का भव्य गणगौर महोत्सव, 3000 महिलाओं ने राजस्थानी परिधान में किया विसर्जन

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में राजस्थानी संस्कृति और आस्था का महापर्व ‘गणगौर’ शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा के तत्वावधान में मानगो स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर आयोजित इस महोत्सव में समाज की 3000 से अधिक महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सज-धजकर शामिल हुईं।

स्वर्णरेखा नदी में हुआ सामूहिक गणगौर विसर्जन

मारवाड़ी सम्मेलन साकची के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने बताया कि होली के दूसरे दिन से शुरू होकर 16 दिनों तक चलने वाला यह कठिन अनुष्ठान शनिवार को विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने नाचते-गाते और मंगल गीत गाते हुए माँ पार्वती (गौरी) और भगवान शिव (ईसर) की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और कुंवारी कन्याओं ने सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

राजस्थानी लोकगीतों से गुंजायमान हुआ नदी तट

मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री बबलु अग्रवाल (मिनी) और कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने बताया कि विसर्जन समारोह के दौरान पूरा वातावरण राजस्थानी लोकगीतों और भजनों से भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने 16 दिनों तक पूजे गए जंवारा और गणगौर की मूर्तियों को विसर्जित किया। विसर्जन के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।शाखा की ओर से 300’बयावली’ (नवविवाहित) बेटियों एवं बहुओं को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सेवा और व्यवस्था

साकची शाखा की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वर्णरेखा तट पर व्यापक इंतजाम किए गए थे। कड़ी धूप को देखते हुए शीतल जल, शरबत, चाट और अल्पाहार की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के लिहाज से स्वयंसेवकों की टीम भी तैनात रही।

आयोजन की सफलता में प्रमुख योगदान

इस भव्य महोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, महामंत्री बबलु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी के साथ-साथ अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), ओम प्रकाश रिंगसिया, विजय आनंद मुनका, संतोष अग्रवाल, अरुण बाकरेलवाल, लालचंद अग्रवाल, दीपक पारीक, अंशुल रिंगसिया, रमेश मूनका, अशोक गुप्ता, निर्मल पटवारी, दीपक चेतानी, सांवरमल अग्रवाल, सीताराम देबुका और समाज के हजारों बंधुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

More From Author

कपाली: ईद की खुशियों के बीच खूनी संघर्ष, ताज नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर