जमशेदपुर। शहर के लुआबासा स्थित स्वर्णरेखा नदी पर बने जर्जर पुल को लेकर मंगलवार को स्थानीय भाजपा नेताओं ने जोरदार सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुल की स्थिति बेहद खतरनाक हो चुकी है, इसके बावजूद संबंधित विभाग “कुंभकर्णी नींद” में सोया हुआ है और किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
पुल की हालत खतरनाक, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने पुल की स्थिति को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए कहा कि लुआबासा का यह पुल अब यमराज के समान बन चुका है, जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे सकता है।उन्होंने कहा कि रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस पुल से गुजरते हैं और अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। पुल की जर्जर हालत के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
विभागीय अधिकारियों को भेजा गया ईमेल
अंकित आनंद ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव, कार्यपालक अभियंता तथा जिला उपायुक्त को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा गया है।पत्र में प्रशासन से मांग की गई है कि मामले का अविलंब संज्ञान लेते हुए पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में तुरंत कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन
भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन किया जाएगा।नेताओं ने जिला प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा कि जिला उपायुक्त स्वयं दोपहिया वाहन से पुल का निरीक्षण करें। इससे पुल की वास्तविक स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
कई भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस सांकेतिक प्रदर्शन में भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद के साथ आशीष पाल, गुणाधार गोप, स्वाधीन बैनर्जी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नेताओं ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाया गया तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।जमशेदपुर। शहर के लुआबासा स्थित स्वर्णरेखा नदी पर बने जर्जर पुल को लेकर मंगलवार को स्थानीय भाजपा नेताओं ने जोरदार सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुल की स्थिति बेहद खतरनाक हो चुकी है, इसके बावजूद संबंधित विभाग “कुंभकर्णी नींद” में सोया हुआ है और किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
