जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के नवनिर्वाचित उप महापौर राहुल सिंह कश्यप ने गुरुवार की संध्या जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से उनके बिष्टुपुर स्थित आवास सह कार्यालय पर शिष्टाचार मुलाकात की। जीत के बाद हुई इस पहली औपचारिक मुलाकात के दौरान राहुल सिंह ने विधायक का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की।
विधायक सरयू राय ने कराया मुंह मीठा
विधायक सरयू राय ने राहुल सिंह कश्यप को उप महापौर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी। इस खुशी के मौके पर विधायक ने स्वयं अपने हाथों से राहुल सिंह का मुंह मीठा कराया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। विधायक सरयू राय और आशुतोष राय ने संयुक्त रूप से नवनिर्वाचित उप महापौर को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान मानगो क्षेत्र की समस्याओं और आगामी विकास योजनाओं को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
गणमान्य जनों की रही मौजूदगी
इस गरिमामयी मिलन समारोह के अवसर पर शहर के कई प्रमुख व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से आशुतोष राय,सुबोध श्रीवास्तव,पिंटू सिंह,अभय, शुभम, हरे राम उर्फ हरि, और आदित्य मौजूद रहे।
“मानगो की जनता ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसे पूरा करने के लिए मैं वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में काम करूँगा। सरयू राय जी का आशीर्वाद मेरे लिए ऊर्जा का स्रोत है।” — राहुल सिंह कश्यप,
