जमशेदपुर: 3.71 किलो गांजा के साथ पिंकू कर्मकार गिरफ्तार, बाजार कीमत करीब 1.50 लाख

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए परसुडीह मकदमपुर निवासी पिंकू कर्मकार को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 3.71 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बनाई विशेष टीम

मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इलाके में गांजा सप्लाई करने के लिए आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक टीम का गठन किया और इलाके में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 3.71 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पिंकू कर्मकार का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले भी परसुडीह थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के मामले में भी उसे जेल हुई थी।बताया जा रहा है कि आरोपी करीब तीन साल पहले जेल से छूटकर बाहर आया था।

कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

More From Author

जमशेदपुर: कदमा पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर गिरोह का सरगना ‘लोलो’, 3 गाड़ियाँ बरामद

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा, नाबार्ड की ‘ऋण योजना 2026-27’ का शुभारंभ