जमशेदपुर: सुवर्णरेखा नदी के किनारे एक बार फिर मिसाइल बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी घाट के पास का है, जहां जांच के दौरान दूसरा जिंदा मिसाइल बम बरामद किया गया।घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
चार दिन पहले भी मिला था जिंदा मिसाइल बम
स्थानीय लोगों के अनुसार चार दिन पहले भी इसी इलाके में एक जिंदा मिसाइल बम मिला था। उसी मामले की जांच के दौरान आज नदी किनारे एक और मिसाइल बम मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
बम को किया जा रहा है डिस्पोज
मौके पर पहुंची सेना और बम निरोधक टीम द्वारा बम को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज (निष्क्रिय) करने की प्रक्रिया चल रही है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया है।
बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
बम मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि प्रशासन लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा है।
