जमशेदपुर: टाटा पावर मजदूर यूनियन का प्रथम सम्मेलन संपन्न, ओमप्रकाश सिंह बने अध्यक्ष

जमशेदपुर :टाटा पावर मजदूर यूनियन का प्रथम सम्मेलन जमशेदपुर के गोविंदपुर स्थित चित्रगुप्त भवन में उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता अंबुज कुमार ठाकुर ने की, जो ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राज्य सचिव और यूनियन के उपाध्यक्ष हैं। वहीं एटक के वरिष्ठ नेता जयशंकर प्रसाद कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

झंडातोलन और शहीदों को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत झंडातोलन के साथ हुई। इस दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।इसके बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने वर्तमान समय में लागू हो रही मजदूर विरोधी नीतियों पर चिंता व्यक्त की।

मजदूर विरोधी नीतियों पर जताई चिंता

वक्ताओं ने कहा कि ठेका प्रथा, श्रम कानूनों में बदलाव और निजीकरण की नीति से मजदूरों के अधिकारों और भविष्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।उन्होंने कहा कि ऐसे समय में टाटा पावर मजदूर यूनियन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। यह संगठन मजदूरों के हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई का सशक्त मंच है।

मजदूरों से एकजुट होने की अपील

सम्मेलन में नेताओं ने मजदूरों से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष करें।साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में मजदूर हितों की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

21 सदस्यीय कमेटी और 8 सदस्यीय सेक्रेटेरियट का गठन

सम्मेलन के दौरान 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसके बाद 8 सदस्यीय सेक्रेटेरियट का चुनाव हुआ।

चुने गए पदाधिकारी
अध्यक्ष – ओमप्रकाश सिंह
उपाध्यक्ष – अम्बुज कुमार ठाकुर, सिताराम कामत, हिरा अरकने
महासचिव – निगमानंद पाल
सचिव – पवन कुमार
सहायक सचिव – राजेश सिंह
कोषाध्यक्ष – शुभम तिवारी
कार्यकारिणी सदस्य

धनंजय कुमार, मुगध हांसदा, संजीव प्रसाद, सुरेश तिवारी, अमरजीत कुमार, संतोष सिंह, जुन्नु सोरेन, विजयंती मार्डी, साजन हांसदा, रोशन दास, आलोक कुमार झा और इंद्रजीत कुमार।

कई सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे मौजूद

सम्मेलन में एटक के कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें रामजीवन कामत, विक्रम सिंह, श्रवण कुमार, पिंकी सिंह, मुखिया सोनिका सरदार, मुकेश रजक, राजू सामद और रंजन यादव प्रमुख रूप से शामिल थे।

More From Author

रांची पहुंचे राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव, राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में करेंगे संवाद

जमशेदपुर के बिरसानगर में महिला से चेन स्नैचिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Recent News