जमशेदपुर: मारवाड़ी समाज ने विजयी जनप्रतिनिधियों का किया भव्य अभिनंदन; अग्रसेन भवन में सम्मान समारोह, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता रहे मुख्य अतिथि

जमशेदपुर :मारवाड़ी समाज जमशेदपुर की ओर से मंगलवार को साकची स्थित अग्रसेन भवन में एक गरिमामय सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में परचम लहराने वाले समाज के प्रतिभावान प्रतिनिधियों को सम्मानित करना और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करना था।

समाज के सितारों का हुआ ‘शाही’ स्वागत

समारोह में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मारवाड़ी परंपरा के अनुसार पगड़ी, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले मुख्य चेहरों में सुधा गुप्ता: प्रथम महापौर, मानगो नगर निगम।मनोज कुमार चौधरी:अध्यक्ष, सरायकेला नगर पंचायत।वार्ड पार्षद/सदस्य: सत्यनारायण अग्रवाल, सुरेश शर्मा, अनिल कुमार मोदी, शिल्पा तापड़िया (जुगसलाई नगर परिषद) और इंदु शर्मा (चाकुलिया नगर पंचायत) शामिल रहे।

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रहे। उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों की जीत को महिला सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। समारोह की शुरुआत महाबीर अग्रवाल के मधुर स्वागत गान से हुई, जिसके बाद समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

समाज की प्रमुख संस्थाओं और चैंबर की गरिमामय उपस्थिति

इस अभिनंदन समारोह में मारवाड़ी समाज के दिग्गजों के साथ-साथ व्यापारिक जगत की भी बड़ी उपस्थिति रही।वरिष्ठ सदस्य बतौर निर्मल काबरा, अशोक गुप्ता, नरेश मोदी, ओम प्रकाश रिंगसिया, रामकृष्ण चौधरी और विनोद मित्तल सहित कई गणमान्य लोगों ने प्रतिनिधियों को शाल भेंट की। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, सुरेश सोन्थालिया, शंभु खन्ना और महेश सोन्थालिया ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महिला मंच की ओर से जया डोकानिया, लता अग्रवाल, प्रभा पहारिया और रानी अग्रवाल ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया।

एकजुटता का संदेश

समारोह में घाटशिला, जादूगोड़ा और आसपास के क्षेत्रों से आए समाज के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में नरेश अग्रवाल, शंकरलाल मामाजी, प्रमोद खन्ना और अशोक मोदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समाज के वक्ताओं ने कहा कि राजनीति में समाज के लोगों की बढ़ती भागीदारी विकास की नई इबारत लिखेगी। यह आयोजन न केवल जीत का जश्न था, बल्कि मारवाड़ी समाज की एकता और सेवा भाव का प्रतीक भी बना।

More From Author

जमशेदपुर में स्कूल शुल्क समिति में डीबीएमएस प्रिंसिपल की नियुक्ति पर विवाद, अभिभावकों ने जताया विरोध

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल की पाइपलाइन बिछाने में दर्जनों घरों के कनेक्शन कटे; शंकोसाई में आधी रात को भारी हंगामा, विकास सिंह ने रुकवाया काम