जमशेदपुर के रंगकर्मी प्रेम दीक्षित टीवी शो “अखड़ा 0 KM” में आए नजर, तीसरा एपिसोड डीडी झारखंड पर प्रसारित

जमशेदपुर। दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे टीवी शो अखड़ा 0 KM का तीसरा एपिसोड “द मिसिंग फैमिली” शुक्रवार रात 8 बजे डीडी झारखंड पर प्रसारित किया गया। इस एपिसोड में जमशेदपुर नाट्य ट्रस्ट गीता थिएटर के प्रतिभाशाली युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित “लकीर” नामक एक हास्यपूर्ण डिटेक्टिव के किरदार में नजर आए।इस एपिसोड में वह गांव से रहस्यमयी तरीके से गायब हुए एक परिवार की खोज में जुटे दिखाई देते हैं।

रहस्यमयी सवालों से भरी कहानी

एपिसोड की कहानी कई चौंकाने वाले सवालों के इर्द-गिर्द घूमती है।आखिर वह बच्चा कौन है जो गूंगा नहीं है?गांव की वह कौन-सी फैमिली है जो अचानक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई?इन सवालों के साथ आगे बढ़ती कहानी दर्शकों को रोमांच और रहस्य से भरे सफर पर ले जाती है।

रंगमंच से टीवी तक का सफर

प्रेम दीक्षित पिछले कई वर्षों से रंगमंच से जुड़े हुए हैं और उन्होंने कई सामाजिक, शैक्षणिक और मनोरंजक नाटकों में अभिनय किया है। उनकी अभिनय शैली में सहजता, हास्य और गहराई का अनूठा संगम देखने को मिलता है, जो दर्शकों को बांधे रखता है।“अखड़ा 0 KM” में उनका यह किरदार भी दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।

गीता थिएटर दे रहा युवाओं को मंच

जमशेदपुर का प्रतिष्ठित नाट्य संस्थान गीता थिएटर लंबे समय से रंगमंच के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने और युवाओं को कला से जोड़ने का कार्य कर रहा है।यह संस्था अभिनय, संगीत, नृत्य, एंकरिंग और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रशिक्षण के जरिए नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती रही है।

आने वाले एपिसोड में भी दिखेंगे प्रेम दीक्षित

मीडिया से बातचीत में प्रेम दीक्षित ने बताया कि अखड़ा 0 KM हर शुक्रवार रात 8 बजे डीडी झारखंड पर प्रसारित होता है।यह धारावाहिक का तीसरा एपिसोड था। इससे पहले दो एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। आने वाले 4, 5 और 6वें एपिसोड में भी वह नजर आएंगे, जिनकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

दिग्गज और युवा कलाकारों के साथ काम करने का अनुभव

इस धारावाहिक में संथाली और झारखंडी सिनेमा व रंगमंच के कई दिग्गज कलाकार जैसे दशरथ हसदा,सुरेंद्र टुडू,गंगा रानी,शिवलाल सागर,शशांक शेखर महतो के साथ-साथ युवा कलाकार खुशी टुडू, ध्रुव सोरेन, बबलू रविदास, आमिर अरशद और मनसा मुर्मू भी नजर आ रहे हैं।प्रेम दीक्षित के अनुसार इन कलाकारों के साथ काम करना उनके लिए एक यादगार और सीखने वाला अनुभव रहा।

मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश

यह धारावाहिक अपने अनोखे विषय और दमदार प्रस्तुति के कारण लगातार दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यह शो न केवल मनोरंजन करता है बल्कि समाज में फैले अंधविश्वास और डायन प्रथा जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर कर लोगों को जागरूक भी करता है।जमशेदपुर। दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे टीवी शो अखड़ा 0 KM का तीसरा एपिसोड “द मिसिंग फैमिली” शुक्रवार रात 8 बजे डीडी झारखंड पर प्रसारित किया गया। इस एपिसोड में जमशेदपुर नाट्य ट्रस्ट गीता थिएटर के प्रतिभाशाली युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित “लकीर” नामक एक हास्यपूर्ण डिटेक्टिव के किरदार में नजर आए।इस एपिसोड में वह गांव से रहस्यमयी तरीके से गायब हुए एक परिवार की खोज में जुटे दिखाई देते हैं।

More From Author

जमशेदपुर में धूमधाम से मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों और ईदगाहों में अदा हुई नमाज

कांड्रा: रेलवे ओवरब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, नीचे जमा ‘कोयला डस्ट’ ने बचा ली जान, गंभीर हालत में एमजीएम रेफर