जमशेदपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में दो दिवसीय कैरियर एवं नैचुरल स्किल वर्कशॉप का समापन

जमशेदपुर: शहर के प्रमुख सामाजिक संगठन आरंभ के नेतृत्व में, ई-डिजिटल इंडिया, गीता थिएटर एवं लियो क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त सहयोग से जेम्को स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में आयोजित दो दिवसीय “कैरियर एवं नैचुरल स्किल वर्कशॉप” का सफलतापूर्वक समापन हो गया।इस कार्यशाला में विद्यालय की कक्षा 8, 9 और 10 के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने पर रहा जोर

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ कला, संगीत, नृत्य, योग तथा रचनात्मक गतिविधियों जैसी नैचुरल स्किल्स के प्रति जागरूक करना था।दो दिनों तक चले इस वर्कशॉप में छात्रों को कैरियर मार्गदर्शन, डिजिटल अवेयरनेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , आधुनिक तकनीक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और नैचुरल स्किल एक्सप्लोरेशन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया।

दो समाजसेवियों ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

कार्यक्रम के दौरान शहर के दो समाजसेवी व्यक्तित्वों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। पहले दिन सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय चंचल भाटिया ने छात्रों को संबोधित किया, जबकि दूसरे दिन शैक्षणिक संस्थान से जुड़े ताहिर हुसैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कई संगठनों का रहा सहयोग

कार्यक्रम में गीता थिएटर की डायरेक्टर गीता कुमारी, प्रेम दीक्षित, पूजा कपूर, श्वेता कुमारी सहित लियो क्लब ऑफ जमशेदपुर से अभिषेक, हिमांशु गुप्ता, खुशी दुबे और रितेश कुमार ने युवा साथी के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

तकनीकी ज्ञान के साथ नैचुरल स्किल भी जरूरी: रामकृष्ण ठाकुर

कार्यक्रम का संचालन ई-डिजिटल इंडिया के डायरेक्टर रामकृष्ण ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ नैचुरल स्किल्स का विकास भी बेहद जरूरी है, जिससे विद्यार्थी एक संतुलित और सफल भविष्य की ओर आगे बढ़ सकें।

विद्यालय प्रशासन का रहा विशेष सहयोग

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया कुमारी सिंह तथा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2016 से सम्मानित सहायक शिक्षिका डॉ. अनीता शर्मा का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने समय-समय पर छात्रों को कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्या प्रिया कुमारी सिंह और रामकृष्ण ठाकुर ने वर्कशॉप में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को दक्षता प्रमाण पत्र प्रदान किए।

More From Author

आदित्यपुर में महिला के साथ दिनदहाड़े मारपीट, स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाने को लेकर हुआ विवाद