जमशेदपुर: सर्दियों की दस्तक के साथ डिमना और दलमा की तराई में शुरू हुआ खजूर गुड़ का निर्माण, ₹130 प्रति किलो बिक रहा है गुड़

Views: 1

जमशेदपुर: सर्दियों की दस्तक के साथ ही डिमना लेक और दलमा की तराई वाले इलाकों में खजूर गुड़ बनाने का काम शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से पहुंचे कारीगर पारंपरिक तरीके से खजूर के पेड़ों से रस निकालकर गुड़ तैयार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी इन इलाकों में खजूर गुड़ की खुशबू फैलने लगी है और खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

सुबह-सुबह पेड़ों से निकाला जाता है खजूर का रस

खजूर गुड़ तैयार करने के लिए कारीगर सुबह-सुबह खजूर के पेड़ों पर कट लगाकर उनका रस इकट्ठा करते हैं। इसके बाद रस को पकाकर गुड़ तैयार किया जाता है। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से आने वाले कारीगर हर साल सर्दियों के मौसम में इस काम के लिए यहां पहुंचते हैं।

शहर और आसपास के इलाकों में रहती है मांग

डिमना लेक और दलमा की तराई में तैयार होने वाले खजूर गुड़ की मांग जमशेदपुर शहर और आसपास के इलाकों में काफी रहती है। इस बार खजूर गुड़ की कीमत 130 रुपये प्रति किलो रखी गई है। ताजा गुड़ खरीदने के लिए लोग इन इलाकों में पहुंच रहे हैं।सर्दियों के मौसम में खजूर गुड़ का यह पारंपरिक कारोबार स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

More From Author

राजनगर: रायमती मुर्मू बनीं राजनगर की नई प्रमुख, 12 मतों से हासिल की जीत

जमशेदपुर: छठ महापर्व को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा