कपाली: ईद की खुशियों के बीच खूनी संघर्ष, ताज नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

कपाली :सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ताज नगर में शनिवार को ईद के पावन अवसर पर रंजिश का मामला सामने आया है। अबू बकर मस्जिद के समीप आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

ईद के दिन मस्जिद के पास विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान रमजान के रूप में हुई है। रमजान पेशे से पेरिस पुट्टी का काम करता है। शनिवार दोपहर रमजान का किसी अन्य युवक के साथ किसी पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने तैश में आकर चाकू निकाला और रमजान पर हमला कर दिया। हमले में रमजान बुरी तरह जख्मी हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा।

स्थानीय लोगों ने पहुँचाया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई। खून से लथपथ रमजान को आनन-फानन में उठाकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई: आरोपी की तलाश में छापेमारी

सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँची और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और विवाद के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

More From Author

पोटका: हल्दीपोखर-तिरिंग मार्ग पर हाइवा और कार में टक्कर, महिला व बच्चे समेत 6 घायल, अनियंत्रित होकर पलटा हाइवा

जमशेदपुर: मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा का भव्य गणगौर महोत्सव, 3000 महिलाओं ने राजस्थानी परिधान में किया विसर्जन