मनोहरपुर–जराइकेला के बीच ट्रेन से गिरकर व्यक्ति गंभीर घायल, रेलवे पुलिस जांच में जुटी

मनोहरपुर: हावड़ा–मुंबई रेल रूट पर मनोहरपुर और जराइकेला रेलवे स्टेशन के बीच स्थित सुनसुना गांव के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

रेलवे ट्रैक के बीच घायल अवस्था में मिला व्यक्ति

बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति सुनसुना गांव के पास अप और डाउन रेलवे ट्रैक के बीच गिरा हुआ पाया गया था। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में देखा और इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घायल को पहुंचकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

सिर में गंभीर चोट, पहचान नहीं हो पाई

घायल व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई है और वह अपने बारे में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया है।

किस ट्रेन से गिरा, जांच जारी

फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। वह किस ट्रेन से गिरा और घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

More From Author

आदित्यपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: हथियार के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की रच रहे थे साजिश

जमशेदपुर के साहित्यकार वसंत जमशेदपुरी ‘रघुनाथ महतो सम्मान’ से सम्मानित, रांची प्रेस क्लब में हुआ भव्य आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *