मानगो नगर निगम: स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर स्वयं सहायता समूह महिलाओं का ज्ञान संवर्धन कार्यक्रम शुरू

जमशेदपुर: नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड (रांची) के निर्देशानुसार और स्वच्छ भारत मिशन के तहत मानगो नगर निगम क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता और प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उप नगर आयुक्त के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना है।

8 से 14 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान

मानगो नगर निगम द्वारा इस ‘ज्ञान संवर्धन कार्यक्रम’ का आयोजन 8 मार्च से 14 मार्च तक किया जा रहा है। इस एक सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शहरवासियों और स्वच्छता दीदियों को जागरूक किया जा रहा है जिसमे कचरा संग्रहण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर,गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की विधि का प्रशिक्षण,अपशिष्ट पदार्थों से उपयोगी वस्तुएं बनाकर आय सृजन करना,स्वच्छता प्रबंधन में डिजिटल टूल्स और तकनीक का उपयोग सीखना और सफाई कर्मियों और सहायता समूह के सदस्यों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की जांच।

महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण

इस अवसर पर मानगो नगर निगम के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सिटी मिशन मैनेजर , सामुदायिक संगठनकर्ता और सीआरपी ने महिलाओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया और उन्हें ‘स्वच्छता दूत’ के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

“स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीवनशैली है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं इस अभियान की रीढ़ हैं, और उनका कौशल विकास शहर को स्वच्छ बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।” — मानगो नगर निगम प्रशासन

More From Author

शादी का झांसा देकर घर से लाखों के जेवरात उड़ाने का आरोप, युवती हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.