जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष बने नासिर खान, अर्चना दुबे उपाध्यक्ष निर्वाचित

जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी नासिर खान को सोमवार को औपचारिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जुगसलाई नगर परिषद के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने पद की शपथ ली।

अर्चना दुबे बनीं उपाध्यक्ष

शपथ ग्रहण के बाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया। इस चुनाव में अर्चना दुबे को कुल 11 मत प्राप्त हुए और उन्हें उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया।वहीं उनके प्रतिद्वंदी सुरेश शर्मा दूसरे स्थान पर रहे।

सुखद माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम

शपथ ग्रहण और चुनाव की पूरी प्रक्रिया सुखद माहौल में संपन्न हुई।नगर परिषद के नए पदाधिकारियों और पदाधिकारियों के शपथ लेने के साथ ही क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर लोगों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

क्षेत्र के विकास पर रहेगा फोकस

नवनिर्वाचित अधिकारियों से उम्मीद की जा रही है कि वे जुगसलाई क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास, साफ-सफाई, सड़क और जल निकासी जैसी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देंगे।

More From Author

जमशेदपुर: जहां शहर में गैस की किल्लत, वहीं एमजीएम अस्पताल में नहीं कोई किल्लत; 500 मरीजों को मिल रहा समय पर भोजन