बेगूसराय में नीतीश कुमार की हुंकार: 330 करोड़ की योजनाओं की सौगात, जीविका दीदियों को दिए चेक और ‘पुराने राज’ पर साधा निशाना

बेगूसराय :: नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा शुक्रवार को बेगूसराय पहुंची, जहां वे जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी।सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में एनडीए सरकार बनने के बाद से बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क तथा बिजली के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है।

सभा में महिलाओं के जाने पर सीएम की प्रतिक्रिया

जनसभा के दौरान जब कुछ महिलाएं उठकर जाने लगीं तो मुख्यमंत्री ने मंच से कहा,”अरे कहां भाग रहे हो, हम बंद कर दें? कोई पीछे से भाग रहा है, कोई आगे से भाग रहा है। बैठिए और पहुंचिए सुनिए।”उन्होंने हाथ बढ़ाकर लोगों से पूछा कि “हम बोलें या नहीं?” इसके बाद लोगों ने हाथ बढ़ाकर समर्थन दिया।

कानून व्यवस्था और विकास पर सरकार का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार आने से पहले बिहार में स्थिति ठीक नहीं थी और लोग शाम के बाद घरों से निकलने से वारंट थे।उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद कब्रिस्तानों की घेराबंदी और मंदिरों की सीमा कराई गई, जिससे विवाद और शेड कम हुए और राज्य में शांति का माहौल बना।

शिक्षा और स्वास्थ्य में हुए सुधार

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाए हैं जिसमें नए मेडिकल कॉलेज खोले गए,अस्पतालों में बेड बढ़ाए गए,शिक्षकों की संख्या में बढ़ोतरी की गई,गांवों को सड़कों और पुल-पुलिया के जरिए शहरों से जोड़ा गया।उन्होंने कहा कि आज बिहार में ट्रैफिक और स्वास्थ्य सुविधाओं में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है।

बिजली और सोलर योजना पर जोर

सीएम ने कहा कि पहले बिहार में बिजली की स्थिति बहुत खराब थी, लेकिन अब गांव-गांव तक बिजली पहुंचाई गई है।उन्होंने बताया कि सरकार अब लोगों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की योजना पर काम कर रही है, जिससे लोगों को बिजली के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।

रोजगार और नौकरी पर सरकार का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार अब तक 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दे चुकी है।उन्होंने कहा कि आने वाले 5 सालों में 1 करोड़ रोजगार और नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है।

केंद्र सरकार के सहयोग का जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी लगातार बिहार आ रहे हैं और केंद्र सरकार राज्य के विकास में सहयोग कर रही है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार में विकास की रफ्तार और तेज होगी।

330 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने बेगूसराय में 330 करोड़ रुपये की 402 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।118.67 करोड़ रुपये की 190 परियोजनाओं का शिलान्यास,211.97 करोड़ रुपये की 212 परियोजनाओं का उद्घाटन।इसके अलावा उन्होंने बियाडा परिसर में कैंपा कोला फैक्ट्री की आधारशिला भी रखी।

जीविका समूहों को मिला आर्थिक सहयोग

कार्यक्रम में 9,715 जीविका स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण के रूप में 578.09 करोड़ रुपये का चेक वितरित किया गया।साथ ही 2.68 करोड़ रुपये की राशि सामुदायिक निवेश निधि के रूप में दी गई। मुख्यमंत्री ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया और जीविका दीदियों से संवाद करते हुए उन्हें बधाई और धन्यवाद भी दिया।

More From Author

जमशेदपुर में मिथिला संस्कृति की झलक, गोपाल मैदान में शुरू हुआ द्वि-दिवसीय कार्यक्रम

जमशेदपुर :: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में पद्मश्री छुटनी महतो ने महिलाओं को दिया संघर्ष और नेतृत्व का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *