चाकुलिया नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष सोमवारी सोरेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष सोमवारी सोरेन को बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।यह शपथ ग्रहण समारोह अनुमंडल सभागार घाटशिला में आयोजित किया गया, जहां कर्ण सत्यार्थी (जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त) ने उन्हें विधिवत शपथ दिलाई।

निष्पक्ष और पारदर्शी कार्य करने की दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सोमवारी सोरेन को बधाई देते हुए नगर क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित के कार्यों को निष्पक्ष, पारदर्शी और जनोन्मुखी तरीके से करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के विकास में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्राथमिकता होनी चाहिए।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में सुनील चंद्र (अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला) सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी और नगर पंचायत के विकास के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

More From Author

चक्रधरपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख की अवैध शाल लकड़ी से लदा 10 चक्का वाहन जब्त

सरायकेला: खापरसाई स्कूल में बड़ा हादसा टला, जर्जर भवन का छज्जा गिरने से 3 छात्राएं घायल