स्व. नीला सरकार की जयंती पर टीम पीएसएफ का रक्तदान अभियान, 1793 यूनिट एसडीपी रक्तदान समर्पित

जमशेदपुर: लौहनगरी में एक ओर जहां गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं, वहीं सामाजिक संगठनों द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार पहल की जा रही है। इसी कड़ी में टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने स्वर्गीय नीला सरकार की जयंती के अवसर पर सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।

जरूरतमंदों को कराया गया भोजन

कार्यक्रम के तहत पार्वती घाट के पीछे स्थित अंत्योदय भवन में रह रहे जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर समाज सेवा की भावना के साथ लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

स्वैच्छिक रक्तदान और एसडीपी अभियान

इस मौके पर टीम पीएसएफ की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान भी किया गया। साथ ही एक बड़े एसडीपी रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 1793 यूनिट एसडीपी रक्तदान किया गया। यह पूरा अभियान स्वर्गीय नीला सरकार की स्मृति को समर्पित किया गया।

अभियान में कई लोगों का रहा योगदान

इस अभियान को सफल बनाने में कुमारेस हाजरा, प्रीतपाल सिंह, भास्कर कुंडू, श्रीदीप, भगवान सिंह और बी. शेषा गिरी सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ये लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरिजीत सरकार,स्नेहा सरकार,अनिरुद्ध सरकार,उत्तम कुमार गोराई,रवि शंकर,किशोर साहू,रवि शंकर पात्रो,रश्मि श्रीवास्तव,सोमिरन सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के माध्यम से समाज सेवा और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।

More From Author

जमशेदपुर: नीलडीह ब्रिज के पास खूनी संघर्ष, चेचिस चालक पर चापड़ से जानलेवा हमला; 25 हजार की लूट

जमशेदपुर एफसी और इंटर काशी के बीच आज ‘डबल हेडर’ मुकाबला, फ्लैटलेट्स ग्राउंड पर भिड़ेंगी युवा टीमें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *